सोमवार, 20 जुलाई 2026

साथी जरनैल सिंह सांगवान की स्मृति सभा ।

साथी जरनैल सिंह सांगवान की स्मृति सभा । 

यमुनानगर जिले के गाँव तेजली निवासी जरनैल सिंह सांगवान ऐसे ही शख्स हैं जिन्हें याद करने के लिए हम एकत्रित हुए हैं। हममें से हर कोई अपने-अपने ढंग और कारणों से उनका नजदीकी है। उन्होंने अपने लगभग पाँच दशक के सक्रिय जीवन में ऐसी पहचान अर्जित की है कि हम सब उन्हें अपना खास मानते हैं। वे एक साधारण किसान परिवार में श्रीमती शांति देवी और श्री रामजीलाल के घर 8 सितम्बर 1950 को जन्मे तथा लगभग 76 वर्ष की आयु के साथ अपनी जीवन यात्रा पूरी करके चले गए। आमतौर पर स्वस्थ रहते थे लेकिन अब 7 जुलाई शाम को पेट दर्द शुरू हुआ और 9 जुलाई को दोपहर बाद चिरनिद्रा में चले गए।

 जरनैल सिंह ने प्राथमिक शिक्षा अपने गाँव तेजली की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में की। सन् 1967 में एस डी हायर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से दसवीं की। सन् 1970 एम एल एन कॉलेज यमुनानगर से बी.एस.सी. उपाधि ली और 1972 में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन कुरुक्षेत्र से बी.एड. की। दिनांक 5 जून 1972 को वे राजकीय उच्च विद्यालय मांधना (मोरनी क्षेत्र) में छह माह आधार पर विज्ञान अध्यापक नियुक्त हो गए। सन् 2002 में मुख्याध्यापक पदोन्नत हो गए। वे 30 सितम्बर 2008 को प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए।

जरनैल सिंह सांगवान सन् 1985 में हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ में सक्रिय हुए थे।उसके बाद सन् 1987 के आन्दोलन के आते-आते वे अम्बाला-पंचकुला-यमुनानगर क्षेत्र में कर्मचारी और अध्यापक आन्दोलन का नामचीन चेहरा बन गए। उन्होंने जिला प्रधान से राज्य में प्रेस सचिव, उपप्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान और राज्याध्यक्ष पद तक सेवाएं दी। सर्व कर्मचारी संघ में वे लगातार जिला अध्यक्ष रहे। सन् 1992 में सत्यपाल सिवाच को दुर्घटना में चोट लगने के बाद उन्हें केन्द्रीय कमेटी में मनोनीत किया गया। बाद में वे राज्य उपाध्यक्ष रहे।

जरनैल सिंह का वैचारिक सफर भी बहुत रोचक है। वे वैज्ञानिक स्वभाव के तो शुरू से ही रहे हैं। बाद में सन् 1991 में जब हरियाणा राज्य में साक्षरता अभियान चला तो वे कुरुक्षेत्र-अम्बाला-यमुनानगर- कैथल जिलों में लिटरेसी एंबेसडर रहे। जब अखिल भारतीय स्तर पर अध्यापकों को संगठित करने के लिए 1997 में चेन्नई में कन्वेंशन की तो उसमें भी ये हरियाणा के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। एसटीएफआई के स्थापना सम्मेलन में भी ये कोलकाता में प्रतिनिधि थे। जब सन् 2005 नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क बनाने के लिए एनसीईआरटी ने दो दिवसीय कार्यशाला कोझिकोड (केरल) में आयोजित की गई तो उसमें भी जरनैल सिंह हरियाणा के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। वैचारिक दृष्टि से वे प्रगतिशील और जनवादी आन्दोलन से आगे बढ़कर मार्क्सवादी बन गए थे। उसी अग्रगामी सोच का प्रभाव रहा कि वे सेवानिवृत्ति के बाद वर्षों तक माकपा की जिला सांगठनिक कमेटी के सचिव रहे।

वे अपनी उम्र के अधिकतर साथियों से अधिक स्वस्थ और गतिशील रहे हैं। उन्हें सन् 2016 में जनशिक्षा अधिकार मंच हरियाणा का संयोजक बनाया गया। सन् 2012 से ही रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा में भी सक्रिय रहे। श्री आर सी जग्गा की आकस्मिक मृत्यु के पश्चात् उन्हें कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया और अगले पानीपत अधिवेशन में अध्यक्ष बनाया गया। सन् 2020-21 में जब पूरे देश में ऐतिहासिक किसान आन्दोलन चला तो इन्होंने अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका अदा की। वे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के यमुनानगर जिला के सचिव भी रहे। गरीब वर्ग और मेहनतकश जनता के लिए उनकी पक्षधरता स्पष्ट रही। कभी भी जातिवादी अथवा साम्प्रदायिक प्रभावों के दबाव में नहीं आते थे। यमुनानगर में महिला, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक, कर्मचारी ,शिक्षक अथवा अन्य सामाजिक उत्पीड़न के मामले आते तो उसके विरोध के आन्दोलनों में जरनैल सिंह सदैव अगली कतार में मिलते थे।

वे मैदान के योद्धा थे। आन्दोलन के दौरान वे अनेक बार जेल और पुलिस हिरासत में रहे। सितंबर 1993 में अम्बाला जेल में ही कार्यकर्ता शिक्षण चलाया। बाद में उन्हें दिसम्बर में फिर से गिरफ्तार कर लिया। वे इस दौरान नौकरी से बर्खास्त होने वालों में शामिल थे। सन् 1998 में पूरी केन्द्रीय कमेटी गिरफ्तार की गई तब भी वे चार दिन हिसार जेल में रहे। इन्हें कई बार चार्जशीट किया गया। एक बार वर्ष भर निलंबित रहे। वे स्वभाव से ही बेखौफ थे। जटिल परिस्थिति में से रास्ता निकालने के लिए उनमें पर्याप्त साहस और धैर्य रहा । जो मौजूदा दौर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हो सकता है।

जरनैल सिंह की जीवन यात्रा में आए अनेक उतार-चढ़ावों में परिवार का पूरा सहयोग रहा। उनकी जीवन साथी श्रीमती जिलेवंती कठिनाई के समय न केवल साथ खड़ी रही बल्कि अनेक मौकों पर प्रदर्शनों में स्वयं शामिल हुई। घर पर आने जाने वालों के आतिथ्य का अतिरिक्त काम तो उनके जिम्मे रहता ही था। उनके माता-पिता को भी बेटे के कार्यों से सदैव सहमति बनी रही। उनके तीनों छोटे भाई भी परामर्श लेकर ही चलते थे। जरनैल सिंह की बेटियों और बेटे नवीन सांगवान  भी अपने डैडी के मार्गदर्शन में ही काम करते रहे हैं।

आज इस स्मृति सभा में उपस्थित समस्त स्वजन, परिजन, रिश्तेदार, मित्र, शुभचिंतक और आन्दोलनों के साथी अपने अपने अनुभवों से उन्हें याद कर रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ - साथ हम सबके बड़े परिवार का हिस्सा रहे हैं। हम सब उनकी स्मृति को संजोए रखते हुए उस परम्परा और कार्यों को पूरा करने के लिए स्वयं को संकल्पबद्ध करते हैं जो साथी जरनैल सिंह ने शुरू किए थे। सलाम साथी।

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

जरनैल सिंह सांगवान

■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
◆जन्म-मरण प्रकृति का नियम है लेकिन तुम अमर रहोगे जरनैल सिंह सांगवान◆
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

दिनांक 9 जुलाई 2026, दिन ढले चार बजे हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के अध्यक्ष प्रभु सिंह का मैसेज मिला - "पूर्व प्रधान जरनैल सिंह सांगवान नहीं रहे।" समाचार सत्य था लेकिन गले नहीं उतरा। आमतौर स्वस्थ रहने वाला शख्स ऐसे कैसे जा सकता है! बेटे नवीन से पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

 साथी महीपाल चमरोड़ी का फोन मिलाया। उन्होंने बताया कि एक रात पहले अचानक दिक्कत हुई। स्थानीय स्तर पर ना होने पर पंचकुला के पारस अस्पताल में ले गए। अभी पैंतीस मिनट पहले अंतिम सांस ली है और हम पार्थिव देह के साथ लौट रहे हैं। उसके बाद मास्टर शेरसिंह, सी एन भारती सहित दर्जनों साथियों के फोन आए। किसी को भी नहीं लगता था कि सात्विक, संयमित और सादगी से जीने वाला ऊँचे जीवट का शख्स यूं ही कैसे जा सकता है !

तुम चले गए हो साथी। आना-जाना कुदरत का नियम जो है। दो महीने बाद 76 साल के हो जाते लेकिन चुस्ती युवाओं से कम नहीं थी। आपकी स्मृति सबसे अधिक तो जीवन साथी और बच्चों को सताएगी। इतना ही सच यह भी है कि हमारे जैसे सैंकड़ों और भी दिल से जुड़े थे। हम एक विचार और एक आन्दोलन का हिस्सा रहे। हमारे सभी कामों में आपके प्रयत्न इस तरह समाहित हैं कि जनवादी आन्दोलन के प्रत्येक उल्लेख के साथ जरनैल सिंह का नाम जरूर आएगा।

हम आपकी स्मृति को संजोकर रखेंगे। उसे अपनी कमजोरी नहीं, ताकत बनाने का प्रयास करेंगे। यही हिम्मत हमें परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों, शुभचिंतकों और आन्दोलन के हमराहियों से जोड़े रखेगी। सलाम साथी जरनैल सिंह सांगवान !
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
-----------------------------------------------------------------------------
● जूझते जुझारू लोग - 37 ●
*जरनैल सिंह सांगवान - वैज्ञानिक मिजाज के अनथक योद्धा*

मेरी उनसे पहली मुलाकात 1985 में बिलासपुर स्कूल में एक आम सभा में हुई थी। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ विभाजित हो गया था। अम्बाला जिले के सभी प्रमुख नेता सोहनलाल धड़े में थे। इसलिए हमने ब्लॉक हैडक्वार्टरस् पर रात को रूककर संपर्क बनाने की कार्यनीति शुरू की थी। पहली रात शेरसिंह जी के मित्र श्री सुशील शर्मा जी के यहाँ रूके। वहाँ रहने वाले अध्यापकों से संपर्क किया।

 अगले दिन अवकाश था। जरनैल सिंह, अशोक कोहली और सुभाष गौड़ आदि सक्रिय साथियों से इस बैठक में मुलाकात हुई। मास्टर शेरसिंह के अलावा मैंने भी अध्यापक संघ की स्थिति और जरूरत की रूपरेखा पेश की। यह वह प्रक्रिया थी जिसके जरिये उपरोक्त तीनों के अलावा बिलासपुर सहित कुछ स्कूलों के शिक्षक हमसे जुड़ गए। हमने अगले दो दिन अलग-अलग स्कूलों का दौरा करके सदस्यता अभियान चलाया। इसी अभियान में जरनैल सिंह सांगवान की क्षमताओं का पता चला।

जरनैल सिंह सांगवान का जन्म साधारण किसान परिवार में 8 सितंबर 1950 को गांव तेजली, तहसील जगाधरी, जिला अंबाला  पंजाब राज्य में हुआ। पिता का नाम श्री रामजी लाल व माता का नाम श्रीमती शांति देवी है। पांचवी तक की शिक्षा राजकीय प्राथमिक स्कूल तेजली से, हायर सेकेंडरी सनातन धर्म सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से 1967 में पास की। इसके बाद एमएलएन कॉलेज यमुनानगर से बीएससी 1970 में पास की । परिवार में वे चार भाई व दो बहनें हैं। बड़ा होने के नाते खेती का कार्य भी किया। सन् 1971 में बीएड कॉलेज कुरुक्षेत्र में दाखिला लिया व 1972 में बीएड परीक्षा देने के बाद 5 जून 1972 को राजकीय उच्च विद्यालय मांधाना (मोरनी) जिला अंबाला में साईंस मास्टर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। क्योंकि उस समय खाली पद पर अध्यापक नियुक्त करने की पावर मुख्याध्यापक के पास थी । दिनांक 1 जनवरी 1973 को नियमित तौर पर राजकीय उच्च विद्यालय गढ़ी बीरबल जिला करनाल में कार्यभार ग्रहण किया।

 उस समय घर से 20 मील दूर और जिला से बाहर नियुक्ति का नियम था । सन् 1973 की अध्यापकों की हड़ताल उनके लिए नई बात थी। मुख्यमंत्री बंसीलाल के उकसावे पर गांव की पंचायत के सदस्य व चौकीदार स्कूल के अध्यापकों को धमकाते देखकर उनमें आक्रोश भर गया। सितंबर 1973 में मेरा तबादला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदरी (जगाधरी) में हुआ। सन् 1973 में ही उनकी शादी जिलेवंती से हुई। उनके पांच लड़कियां व एक लड़का है। सन् 1986 में पंजाब यूनिवर्सिटी से एम ए-1 इकोनॉमिक्स की परीक्षा पास की, लेकिन 1987 के आंदोलन में जुड़ने के कारण एम ए  इकोनॉमिक्स का फाइनल पेपर नहीं दे सके। सन् 2002 में मुख्याध्यापक के पद पर पदोन्नत हुए और 2008 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रादौर में प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नति हुए और 30 सितंबर 2008 को प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए।

 एक बार संपर्क में आने के बाद उन्होंने कुछ पुराने और दो-तीन नये साथियों को लेकर हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के संगठन निर्माण में अम्बाला (अब के यमुनानगर, अम्बाला व पंचकुला जिलों में) जिले में अच्छी भूमिका निभाई। सन् 1986 - 87 से ही सर्वकर्मचारी संघ के आंदोलन से जुड़े रहे। अंबाला का राजकीय अध्यापक संघ का जिला प्रधान, 1990 में यमुनानगर जिला बनने पर जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, जिला प्रधान अध्यापक संघ तथा उसके बाद अध्यापक संघ राज्य में प्रेस सचिव, उपप्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान व राज्य प्रधान बने। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा में भी उप प्रधान के पद पर तथा ज्वाइंट एक्शन कमेटी सर्व कर्मचारी संघ , कर्मचारी महासंघ की वार्ता कमेटी में भी रहे।

 सन्1990 के साक्षरता अभियान में चार जिलों यमुनानगर, अंबाला , कुरुक्षेत्र व कैथल जिलों का लिटरेसी एंबेसडर रहे। साक्षरता अभियान के दौरान ही जिला शिक्षा अधिकारी के साथ झड़प होने के कारण निलंबित किया गया और 1991 में पूरा वर्ष सस्पेंड रहे। राष्ट्रीय स्तर पर मद्रास में सीसीएसटीओ के गठन में हरियाणा अध्यापक संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में शामिल हुए और उसके बाद एस टी एफ आई के गठन के समय कोलकाता अधिवेशन में भी शामिल रहे। 

सन् 1986 के बाद जितने भी संघर्ष हुए सभी में अग्रणी भूमिका में रहे। सन् 1993 के आंदोलन में गिरफ्तार किया गया, सेंट्रल जेल अंबाला में रहे, आंदोलन समाप्त होने के बाद ही रिहा हुए और नौकरी से बर्खास्त हुए। सन् 1996 के आंदोलन में भी अंबाला सेंट्रल जेल में रहे ।1998 में देशव्यापी हड़ताल के आह्वान पर 8 दिसंबर 1998 को हिसार में सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कमेटी की मीटिंग से सभी को  गिरफ्तार किया गया व हिसार जेल से 12 दिसंबर को  रिहा किया गया । दिल्ली में हुए सभी आंदोलनों में शामिल रहे। अध्यापक संघ की अगुवाई करते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर द्वारा मेरे समेत पांच पदाधिकारी पर चंडीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। 

जरनैल सिंह एक विशेषता रही है कि वे विकट स्थिति में भी विचलित नहीं होते। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार बढ़ते हुए तकलीफें उठाने का मादा रखते हैं। नेतृत्वकारी क्षमताओं की दृष्टि से देखें तो वे बिना वार्ता गतिरोध किए कड़ी से कड़ी बात कह जाते हैं और क्योंकि डेडलॉक नहीं करते तो अन्ततः रास्ता भी निकाल लेते हैं। इस योग्यता के चलते निदेशालय स्तर पर मामले हल करवाने में वे हम सभी से अधिक प्रभावशाली रहे हैं।

 सन् 2016 में सभी जनसंगठनों  की रोहतक कन्वेंशन  में जन शिक्षा अधिकार मंच के राज्य  संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। सांगठनिक सीमाओं के चलते यह मंच अपने तय लक्ष्य की दिशा में बहुत कुछ नहीं कर पाया। आर. सी. जग्गा के देहांत के बाद उन्हें रिटायर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा गया और दिसंबर 2024 तक इस पद रहे और इसी दौरान अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फैडरेशन के उपप्रधान रहे। 
अब 2021 से किसान सभा हरियाणा के जिला यमुनानगर के प्रधान पद पर कार्य कर रहे हैं। वे संगठन में आते ही वामपंथी विचारों के संपर्क में आ गए थे। इसके लिए अजमेर सिंह एडवोकेट, कुलबीर सिंह राठी और मेरा भी कुछ योगदान रहा। सेवानिवृत्ति से अब तक लगातार भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जुड़े रहे हैं और सक्रिय हैं। वे बैडमिंटन के शौकिया खिलाड़ी रहे हैं। 

जब एन.सी.एफ.2005 के प्रारूप पर ज्ञान विज्ञान समिति, एस.टी.एफ.आई. और एन.सी.ई.आर. टी. काम रहे थे तो केरल के कोझिकोड में दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई थी। उसमें अध्यापक संघ के पाँच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में जरनैल सिंह भी शामिल रहे। जरनैल सिंह के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे सम्बन्ध रहे। उनसे कभी निजी लाभ नहीं उठाया लेकिन सामूहिक काम करवाने में झिझक नहीं हुई।

बुधवार, 8 जुलाई 2026

ज्योति बसु

भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन और किसानों मजदूरों के नवरत्न कोमरेड ज्योति बसु 
******************************************
       
           ,,,,,,,,मुनेश त्यागी
     
      कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के महान कार्यकर्ता और नेता ज्योति बसु को शत-शत नमन वंदन और अभिनंदन। उनका जन्म 8 जुलाई 1914 को बंगाल में हुआ था। ज्योति बसु बंगाल के एक धनाढ्य परिवार से संबंध रखते थे। उच्च शिक्षा के लिए उन्हें वकालत की डिग्री लेने के लिए इंग्लैंड भेजा गया। इंग्लैंड में अपनी शिक्षा के दौरान ज्योति बसु इंग्लैड की कम्युनिस्ट पार्टी के संपर्क में आ गए थे और कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो गए थे। उन्होंने भारत में आकर कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ले ली और भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए और किसानों, मजदूरों के आंदोलनों को शोषण से मुक्ति के लिए दिशा देने के आंदोलन में शामिल हो गए और कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता यानी "होलटाइमर" बन गए। उन्होंने वकालत को अपनी जिंदगी का जरिया नहीं बनाया, बल्कि आजादी के आंदोलन में शामिल हुए और वहां पर भी हजारों साल पुरानी गरीबी, भुखमरी, अन्याय, शोषण, दमन, उत्पीड़न और भेदभाव को खत्म करने के लिए, किसानों मजदूरों के मुक्ति आन्दोलन को अहम स्थान दिया।
     ज्योति बसु भारतीय समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन के हामी थे। वे भारत में किसानों मजदूरों की पार्टी और उनकी सरकार कायम करना चाहते थे। 1964 में पार्टी के विभाजन के बाद वे कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी में आ गए। 1967 में कम्युनिस्ट पार्टी एक बार उन्हें विभाजन का शिकार हुई और नक्सलवाद के नाम पर कम्युनिस्ट पार्टी का एक हिस्सा नक्सलवादी आंदोलन में चला गया। ज्योति बसु इस विभाजन से खुश नहीं थे। इसके समर्थक नहीं थे। उनका कहना था कि व्यक्तिगत हिंसा के आधार पर, कम्युनिस्ट दर्शन को भारतीय समाज में नहीं चलाया जा सकता, बल्कि इसके लिए किसानों मजदूरों के वर्गीय आंदोलन के आधार पर किसानों मजदूरों और जनता को शिक्षित, संगठित और एकजुट करना पड़ेगा और इस लुटेरी किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और जनविरोधी व्यवस्था को पलट कर, इसके स्थान पर किसानों मजदूरों की वर्गीय एकता की सरकार और सत्ता कायम करनी होगी।
     ज्योति बसु ने 70 के दशक में बंगाल में कांग्रेस के अर्ध्दफासीवादी और हिंसक आंदोलन का भी बखूबी मुकाबला किया और उन्होंने सरकारी दमन के सामने हथियार नहीं डाले, बल्कि अपनी विशेष राजनीति के तहत, हिंसा और मारकाट के बावजूद पार्टी के कार्यकर्ताओं को बचाए रखा। हालांकि कांग्रेसी शासन के दौरान सैकड़ों कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या की गई। मगर ज्योति बसु ने हिम्मत नहीं हारी और पार्टी का झंडा बुलंद रखा।
     जब 1975 में एमर्जेंसी घोषित की गई तो इस इमरजेंसी का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और ज्योति बसु ने खुलकर विरोध किया और इसे भारत के संविधान की आत्मा और चेतना को खत्म करने का अभियान बताया और तत्काल ही इसके खात्मे की बात की। उन्होंने लगातार संघर्ष करते हुए, इस दौरान अपने संघर्ष को आगे बढ़ाया और किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की पुरजोर मांग की। इससे बंगाल की जनता उनके पीछे मजबूती के साथ गई और वे जनता के चहेते नेता बनते चले गए।
     आपातकाल के बाद जब 1977 में चुनाव हुए तो बंगाल में कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के नेतृत्व में वामपंथी मोर्चा बंगाल के चुनाव में विजय हुआ और ज्योति बसु को बंगाल का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया। ज्योति बसु ने अपने शासनकाल में किसानों मजदूरों के बुनियादी अधिकारों की रक्षा की, इन्हें विस्तार दिया और बंगाल में, वास्तव में जनता की सरकार कायम की और जनता के हितों को आगे बढ़ाया। अपनी कार्यप्रणाली के कारण ज्योति बसु, बंगाल के एक महापुरुष बन गए और बंगाल की जनता उन्हें पिता तुल्य समझने लगी। अपनी इन्हीं नीतियों के कारण वे 23 साल तक लगातार बंगाल के मुख्यमंत्री बने रहे।
     जनता उन्हें लगातार बार-बार चुनती रही। ज्योति बसु ने अपने पद और सत्ता का इस्तेमाल अपने परिवार के लिए या अपनी निजी संपत्ति बनाने बढ़ाने के लिए नहीं किया, बल्कि उन्होंने पूरी दुनिया को दिखाया, पूरे देश की जनता को दिखाया कि किस तरह सत्ता का इस्तेमाल जनता के, किसानों और मजदूरों के कल्याण के लिए किया जा सकता है, उनके विकास के लिए किया जा सकता है और उन्होंने लोगों की इस अवधारणा को बिल्कुल नकार दिया और परास्त कर दिया कि सत्ता आदमी को भ्रष्ट बनाती है। उन्होंने सिद्ध कर दिया कि किसानों, नौजवानों और मेहनतकशों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए सत्ता का होना बहुत जरूरी है और सत्ता की लड़ाई ही सबसे बड़ी लड़ाई है, इसके बिना किसानों, मजदूरों का राज्य कायम नहीं किया जा सकता, उनका समुचित और जरूरी विकास नहीं किया जा सकता, उनके हितों को आगे नहीं बढाया जा सकता।
     ज्योति बसु पार्टी की अनुशासन के मानने वाले थे। वे पार्टी के पूर्णकालिक कार्यकर्ता थे। वे अपने वेतन का आधा हिस्सा पार्टी को दे देते थे और आधे वेतन में ही अपना खर्चा चलाते थे। कई बार उनके साथियों ने उनके वेतन और भत्ते बढ़ाने की बात की, मगर ज्योति बसु ने स्पष्ट मना कर दिया। वे कई बार बंगाल के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद जो तीन सबसे महत्वपूर्ण काम किए और जिनकी वजह से बंगाल में 34 वर्षों तक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट  पार्टी का शासन रहा। पहला,,, हिंदू मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सद्भाव, दूसरा,,, भूमि सुधार और तीसरा,,, ग्राम सभाओं का जनतांत्रिकरण। ज्योति बसु की खूबी यह थी कि पूंजीवादी व्यवस्था के अंदर कम्युनिस्ट कैसे काम कर सकते हैं? यह बंगाल के अंदर करके दिखाया और किसानों, मजदूरों के बुनियादी मुद्दों को आगे बढ़ाया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे बनाने में एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक भूमिका अदा की। यह भारतीय समाज को और भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन को उनकी सबसे बड़ी देन और खूबी है। इससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं।
      भारत में जितनी भूमि भूमिहीन किसानों को दी गई है, वह सबसे ज्यादा बंगाल में, ज्योति बसु के शासनकाल में बांटी गई है। कम्युनिस्ट पार्टी के शासनकाल में बंगाल में कभी कोई साम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। वहां 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ। आडवाणी की दंगा यात्रा के बाद भी बंगाल के अंदर कोई हिंदू मुस्लिम दंगा नहीं होने दिया गया और तीसरे जब बाबरी मस्जिद ढायी गई तो बंगाल सरकार की जागरूकता के कारण, बंगाल के अंदर कोई हिन्दू मुस्लिम सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ, जबकि सारा देश दंगे की विभीषिका में जल रहा था। ज्योति बसु शासन के सांप्रदायिक सौहार्द के ये सबसे बड़े और महान कारनामे हैं।
    ज्योति बसु कहा करते थे कि सरकार की मिलीभगत बिना कोई दंगा नहीं हो सकता। उन्होंने करके दिखाया कि यदि सरकार नहीं चाहती, तो कोई दंगा नहीं हो सकता, इसलिए उस कठिन दौर में भी वहां कोई भी दंगा नहीं होने दिया गया। उन्होंने हिंदू मुस्लिम ताकतों को नियंत्रण में रखा, साम्प्रदायिक दंगईयों के खिलाफ समय से कानूनी कार्रवाई की और बंगाल और वहां की जनता को दंगों की विनाशकारी विभीषिका से बचा लिया। इसका पूरा श्रेय वहां कि वामपंथी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार और ज्योति बसु के नेतृत्व को जाता है।
      कामरेड ज्योति बसु का जीवन बेदाग रहा। उनके जीवनकाल में उन पर भ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं लगे।उन्होंने अपने शासनकाल में या अपने जीवन में, अपने लिए या अपने परिवार के लिए कभी कोई व्यक्तिगत संपत्ति अर्जित नहीं की। उनका एक लड़का था, जिसके बारे में उन्होंने पूरी कम्युनिस्ट पार्टी को कह रखा था कि उनका लड़का होने की वजह से, उसे कोई छूट या अहमियत न दी जाए। ज्योति बसु ने मजदूर वर्ग को बल प्रदान किया और उन्हें यूनियन बनाने का मौका दिया। सरकार ने निश्चित किया था मजदूरों का न्यूनतम वेतन वेतन देना पड़ेगा। इससे उद्योगपति जगत कामरेड ज्योति बसु और वहां की वामपंथी सरकार से नाराज हो गया और उन्होंने बंगाल के अंदर कोई भी उद्योग धंधे की स्थापना नहीं की, जिस वजह से बंगाल उद्योग विहीन रहा। ये कुछ बेहद ज़रूरी तथ्य और सच्चाईयां हैं कामरेड ज्योति बसु के बारे में और बंगाल में वाममोर्चा सरकार की उपलब्धियों के बारे में।
   बाबरी मस्जिद को ढहाए जाने के बाद हुए दंगों के बाद, कोमरेड ज्योति बसु ने "भारतीय जनता पार्टी को दंगाई, हिंसक, असभ्य और "बर्बर" बताया था।"  ज्योति बसु की इस बात से अटल बिहारी बाजपेई बहुत नाराज हुए थे। इस पर उन्होंने ज्योति बसु से मुलाकात की और उनसे पूछा कि आपने भारतीय जनता पार्टी को "बर्बर" क्यों कहा? तो इस पर ज्योति बसु ने जवाब दिया था कि "हिंसा और दंगा करने वाली पार्टी को क्या कहा जाए?" तो इस पर अटल बिहारी वाजपेई के पास कोई जवाब नहीं था और वे चुप हो गए और ज्योति बसु की बात का कोई जवाब ना दे सके।
      ज्योति बसु को पार्टी अनुशासन सबसे प्रिय था। वे पार्टी के अनुशासन को मानने वाले थे। जब उन्हें भारत का प्रधानमंत्री बनाने की बात आई तो इस पर ज्योति बसु राजी थे, मगर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सेंट्रल कमेटी इसके पक्ष में नहीं थी और उन्होंने ज्योति बसु को प्रधानमंत्री बनने से मना कर दिया। ज्योति बसु ने सेंट्रल कमेटी के इस निर्णय को स्वीकार कर लिया और इस निर्णय के खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाई। मगर बाद में उन्होंने पार्टी की इस नीति को "ब्लंडर मिस्टेक" बताया था। हालांकि यह उनकी अपनी राय थी।
      कामरेड ज्योति बसु भारत के कम्युनिस्ट आंदोलन के नवरत्न हैं। उनसे हमें बहुत कुछ सीखने और जानने की बहुत जरूरत है और भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन को और मजबूत बनाने की और आगे बढ़ाने की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसके बारे में हम कोमरेड ज्योति बसु से बहुत कुछ सीख सकते हैं। दुनिया में ऐसे महान क्रांतिकारी और युगपुरुष कभी-कभी पैदा होते हैं, ज्योति बसु उनमें से एक ही थे। कामरेड ज्योति बसु को शत-शत नमन वंदन और क्रांतिकारी अभिनंदन,,,
इंकलाब जिंदाबाद, 
वैज्ञानिक समाजवाद जिंदाबाद, 
किसानों मजदूरों की सरकार जिंदाबाद।

मंगलवार, 30 जून 2026

चीन को यहाँ से देखो-

चीन को यहाँ से देखो- 

सन् 1975 में राष्ट्रपति फोर्डजब चीन गए थे तो उस समय चीन में चंद कारें थीं। सारा देश साईकिल पर चल रहा था।  चीनी मजदूर नीले और हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे। उस समय चीन में किसी के पास निजी कार नहीं थी,चंद लोगों के पास निजी घर थे। किंतु जब बुश ने सन् 2008  में चीन की यात्रा की तो देखकर अचम्भित रह गए। सारा शहर कारों से भरा हुआ था। उस समय अकेले बीजिंग में रजिस्टर्ड तीन हजार से ज्यादा बीएमडब्ल्यू कारें थीं। हजारों मर्सडीज कारें थी, और 20 से ज्यादा पोर्चेज कारें थीं। एक साल बाद ही बीएमडब्ल्यू ने अपना कार उत्पादन केन्द्र चीन में खोल दिया।
चीन में कितने अमीर हैं इसके प्रामाणिक आंड़े अभी सरकार ने जारी नहीं किए हैं इसका प्रधान कारण है कि कहीं आंकड़ें देखकर जन असन्तोष न भड़क उठे। एक मर्तबा चीन के टीवी केन्द्र ने अमीरों के ऊपर एक वृत्ताचित्र बनाने का निर्णय लिया और उसकी शूटिंग भी शुरू कर दी गयी,किंतु अचानक ऊपर के दबाव में काम बंद कर दिया गया। सत्ताा में बैठे अधिकांश लोगों का मानना था कि जो लोग सुधार के दौर में अमीर बने हैं ये वे लोग हैं जिन्होंने कानून तोडे हैं अत: कानूनभंजकोंका महिमामंडन नहीं किया जाना चाहिए। सन् 2001 में समाजविज्ञान अकादमी के द्वारा कराए सर्वे से पता चलता है कि चीन की बैंकों में बीस फीसद लोगों के खातों में 894 बिलियन डालर की पूंजी जमा है।
चीन के अमीरों और कम्युनिस्टों के बीच घनिष्ठ संबंध हैं। चीन के अमीरों में ज्यादातर लोग वे लोग हैं जो कभी सेना में वफादार रह चुके हैं अथवा कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य हैं अथवा किसी कम्युनिस्ट के रिश्तेदार अथवा दोस्त हैं। अथवा कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति वफादार हैं। नयी संपदा के उदय ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की भाषा और सैध्दान्तिकी को बदल दिया है। पहले कम्युनिस्टों का कहना था कि उनका लक्ष्य है सर्वहारा के हितों की रक्षा करना। नया नारा है सत्ताा में रहो, '' चीन की अतिविकसित उत्पादक शक्तियों'' के हितों का संरक्षण करो। 'अतिविकसित उत्पादक शक्ति' से यहां तात्पर्य अमीरों और मध्यवर्ग से है। यह पुराने नजरिए का एकदम उलटा है जिसमें मजदूरों,किसानों और सैनिकों के हितों की रक्षा करने की बात कही गयी थी।
आज चीन में सामाजिक असंतुलन और अव्यवस्था के जो रूप नजर आ रहे हैं वैसे पहले कभी नहीं देखे गए। अचानक समाज में लड़कियों की जन्मदर कम हो गयी है। समाज में बेटा पाने की चाहत और एक संतान के नियम के कारण्ा लड़कियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। आज स्थिति इतनी भयावह है कि चीन में चार करोड़ लोगों की शादी के लिए कोई लड़की उपलब्ध नहीं है। लिंग असंतुलन का इतना व्यापक कहर पहले कभी चीन में नहीं देखा गया। अनेक समाजविज्ञानी मानते हैं कि लड़कियों की अचानक कमी का प्रधान कारण है औरतों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैयया।
चीनी लोग अमूमन परंपरागत बच्चे और आज्ञाकारी बच्चे पसंद करते हैं। लड़की की तुलना में लड़के को तरजीह देते हैं। चूंकि एक ही संतान का नियम है अत: पहली संतान के रूप में लड़का ही चाहते हैं इसके कारण असंतुलन और भी बढ़ा है। समाजविज्ञानियों का अनुमान है कि यदि यही सिलसिला जारी रहा तो सन् 2020 तक आते-आते लड़कों के लिए लड़कियां मिलना मुश्किल हो जाएंगी। चीनी लोगों में लड़के की चाहत का एक अन्य कारण यह मान्यता भी है कि लड़कियों की तुलना में लड़के श्रेष्ठ होते हैं। इस मान्यता को बदलना बेहद मुश्किल है।
किसी भी देश में नव्य उदारतावादी अर्थव्यवस्था लागू होगी तो आम लोगों का सेक्स और औरत के प्रति नजरिया भी बदलेगा। किसी भी देश में सेक्स और स्त्री के प्रति क्या नजरिया है यह अर्थव्यवस्था की प्रकृति से तय होता है। अर्थव्यवस्था और सेक्स के अन्तस्संबंध को विच्छिन्न भाव से नहीं देखना चाहिए। चीन में आए आर्थिक खुलेपन ने सेक्स के प्रति खुलेपन को ,ज्यादा उदार नजरिए को हवा दी है। माओ के जमाने में सेक्स टेबू था, आज चीन में सेक्स टेबू नहीं है। बल्कि टेबू से बाहर निकलने की कोशिशें ज्यादा हो रही हैं। आम लोगों में टेबुओं के प्रति घृणा सामान्य बात है।
'चाइना डेली'(12मई 2008) में प्रकाशित रिपोर्ट बताती है कि विशेषज्ञों की नजर में चीनी लोग सेक्स के प्रति ज्यादा उदार हैं। पेन सुई मिंग (निदेशक,इंस्टीट्यूट ऑफ सैक्सुअलिटी एंड जेण्डर, रींमीन विश्वविद्यालय ,चीन) ने कहा है आज चीन में एकाधिक व्यक्ति से शारीरिक संबंध रखने वालों की चीन में संख्या पच्चीस फीसद है। इसके कारा यह बहस छिड़ गयी है कि क्या चीनी नैतिक तौर पर भ्रष्ट होते हैं ?
पेन का कहना है एकाधिक सेक्स पार्टनर का होना सेक्स क्रांति का प्रतीक है। चीनी नागरिकों में खुला और पारदर्शी कामुक रवैयया पैदा हो रहा है। सन् 2000-2006 के बीच में किए गए सेक्स सर्वे बताते हैं कि आम लोगों में सेक्स और समलैंगिक सेक्स दोनों में ही इजाफा हुआ है। जिस तरह दो अंकों में अर्थव्यवस्था की विकास दर बढ़ी है उसी तरह दो अंकों में सेक्सदर में भी इजाफा हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में एक से अधिक के साथ सेक्स करने की परंपरा में इजाफा हुआ है। सन् 2000 में ऐसे लोगों की संख्या 16.9 प्रतिशत थी, इसमें सन् 2006 तक सात फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। सन् 1980 में जब आर्थिक सुधार लागू किए गए थे तो उस समय ऐसे लोगों की संख्या छह प्रतिशत थी। महज तीस सालों में एक से अधिक स्त्री या पुरूष के साथ शारीरिक संबंध रखने वालों की संख्या का छह प्रतिशत से बढ़कर पच्चीस प्रतिशत हो जाना निश्चित तौर पर चिन्ता की चीज है। इसका अर्थ यह नहीं है कि विवाह संस्था संकट में है अथवा अप्रासंगिक हो गयी है। बल्कि यह सेक्स के प्रति बदलते नजरिए का संकेत है। इस बदलाव में गांव से शहरों में माइग्रेट करके आयी औरतों की बड़ी भूमिका है।
आम धारणा रही है कि औरत जीवन में पेसिव और बिस्तर पर एक्टिव होती है। किंतु इस धारणा को भी चीन की औरतों ने पलट दिया है वे जीवन में भी एक्टिव भूमिका अदा रही हैं। इस नए परिवर्तन की वाहक बनी हैं गांवों से आई औरतें। इसके अलावा औरतों में शिक्षा के विकास के कारण भी परंपरागत स्टीरियोटाईप नजरिया टूटा है। साथ ही गर्भपात और परिवार नियोजन की सुविधाओं कीसहज उपलब्धता के कारण भी सेक्स के प्रति उदार रूख का विकास हुआ है। इसके अलावा ज्यादा समय तक प्यार करने और आनंद उठाने के कारण भी औरतों का सेक्स के प्रति नजरियाबदला है। सेक्स क्रांति में सेक्स का वैविध्य बढ़ा है ,कामुक गतिविधियों में इजाफा हुआ है। पेन का मानना है कि सद्भाव समाज में सेक्स को शामिल किया जाना चाहिए। यह क्रांति नहीं बल्कि हमारे जीवन का हिस्सा है।
चीनी में मध्यवर्ग को 'झोंग चान''(zhong chan] कहते हैं। इसका अर्थ है मध्यवर्ग अथवा 'मिडिल प्रापर्टी' या मध्यवित्ता । चीन का नीतिगत जोर इस बात पर है कि आम लोगों को गांवों से शहरों की ओर ठेला जए। किसानी से निकालकर अन्य कार्यों में झोंका जाए जिससे आधुनिक विकास के ईजन को चलाए रखा जाए। समस्या यह है कि आज बड़े पैमाने पर चीन के गांवों से लोग शहरों की ओर पलायन करके आ रहे हैं। किंतु उसके लिए सरकारी अनुमति का होना जरूरी है। बगैर सरकारी अनुमति के लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं जा सकते। इस नीति के कारण शहरों में अबाध प्रवेश संभव नहीं है। चीन में ऐसा नहीं है कि आपकी जब इच्छा हो आप किसी भी शहर में चले जाएं।
विश्वबैंक के अनुसार चीन के सामने अभी दो बड़ी समस्याएं हैं। पहली समस्या है शहरीकरण और छंटनी मजदूरों की। उन्हें कैसे काम मुहैयया कराया जाए। दूसरी समस्या है किसानों का शहरों में स्थानान्तरण कैसे किया जाए। अभी भी तीन करोड़ किसान और दो करोड़ गरीब हैं अपनी जमीन या संपत्ति से वंचित होकर पड़े हैं जब तक इनकी व्यवस्था नहीं हो जाती। मध्यवर्ग के आधार पर स्थायी समाज बनाना मुश्किल है। मध्यवर्गीय समाज विकसित समाज है। इसमें कानून का शासन चलता है। इसमें निजी संपत्ति का अधिकार, व्यक्तिगत अधिकार, सार्वजनिक कार्यों में शिरकत के अधिकार को सुरक्षित करना होगा,ये अधिकार देने होंगे। फिलहाल मध्यवर्ग के विकास के कारण समाजवादी समाज का क्षय हो रहा है। जिसके कारण कम्युनिस्ट पार्टी के लोग ज्यादा बोल नहीं पा रहे।
माओ के जमाने में 'किसान सैनिक' आदर्श हुआ करता था। माओ का उस जमाने में कहना था कि सीखना है तो कामरेड ली फेंग से सीखो। वही 'किसान सैनिक' का आदर्श था। इसी 'किसान सैनिक' को आधार बनाकर चीनी नैतिकता का सारा तामझाम खड़ा किया गया। वही शिक्षा से लेकर राजनीति तक सभी क्षेत्रों में नैतिकता को परिभाषित करने वाला प्रधान तत्व था। अचानक माओ के बाद इसी 'किसान सैनिक' का रूपान्तरण नयी बाजार अर्थव्यवस्था की संरचनाओं के अनुरूप किया जा रहा है जिससे यह मध्यवर्ग को अपील कर सके। माओ ने ली फेंग को मुक्ति दी थी, ली फेंग पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का सैनिक था। उसे कोई नहीं जानता था। किंतु अचानक सन् 1962 में उसकी एक ट्रैफिक दुर्घटना में मौत हो गयी। यह चीन में लम्बी छलांग का दौर था। उसके प्रेरक प्रतीक के रूप में ली फेंग को प्रचारित किया गया।ली फेंग इस बात का प्रतीक था कि वह कभी आराम नहीं करता था। क्रांतिकारी भावों से भरा था। वह चीन जनमुक्तिसेना,कम्युनिस्ट पार्टी और माओ के प्रति वफादार था।
ली फेंग के मरने के बाद उसकी एक डायरी भी मिली जिसके बारे में कहा जाता है कि वह नकली है। इसी ली फेंग को आदर्श सैनिक और आदर्श चीनी नागरिक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया। लंबे समय तक ली फेंग को चीन ने अपने प्रौपेगैण्डा मॉडल के प्रतीक रूप में इस्तेमाल किया। ली फेंग का गुण था कठिन परिश्रम, कभी सवाल न पूछने वाला किसान,यही चीनी प्रशासन की आधारशिला भी यही विचार था। फेंग की इमेज के साथ सैनिक की पोशाक का भी महिमामंडन हुआ।
ली अच्छे काम करने वालों का प्रतीक था,इसकी बीजिंग के शासकों के प्रति वफादारी थी। उस पर अनेक गाने लिखे गए, किताबें लिखी गयी, फिल्में बनीं। ली फेंग को खासकर चीनी बच्चों के सामने आदर्श मॉडल के रूप में पेश किया जाता था। अब ली फेंग का पूरी तरह रूपान्तरण हो चुका है। इस प्रसंग में एक नयी किताब आयी है '' ली फेंग 1940-1962', इस किताब में बताया गया है कि नया ली फेंग ज्यादा नरमदिल इंसान है। ली फेंग पहले की तुलना में ज्यादा सहिष्णु और आज्ञाकारी है।
किताब में बताया गया है कि ली हमेशा कपड़े नहीं पहनता था, जैसाकि उसकी सेना की पोशाक में हमेशा दिखाया गया। बल्कि बताया जा रहा है कि ली लेदर जैकेट और शानदार घड़ी पहनता था। (ये सारी चीजें 50 और 60 के दशक में लग्जरी में गिनी जाती थीं ) ,किताब में यह भी कहा गया है कि ली फेंग की गर्ल फ्रेंड भी थी। ली की ट्रक ड्राईविग की तुलना बीएमडब्ल्यू कार ड्राईविंग के साथ की गई है। अभी हाल ही में एक फोटो नजर आया है जिसमें ली फेंग बीजिंग के तेएनमैन स्क्वायर में मोटर साईकिल चलाता दिखता है। चूंकि मौजूदा दौर फैशन के लिहाज से ज्यादा महत्वपूर्ण है और इसमें रिबेलियस या बागी तेवरों का व्यापक प्रचार किया जा रहा है। अत: ली फेंग को भी रिबेल के रूप में पेश किया जा रहा है। रिबेल या बागी होने के कारण उसके हेयरस्टाइल फैशनेबुल हो गए हैं। उल्लेखनीय है ली फेंग जब सेना में था उस समय फैशनेबुल बाल रखने पर पाबंदी थी। इस किताब के संपादक का कहना है कि दुख की बात है कि आज के युवा ली फेंग को नहीं जानते। वे नहीं जानते कि ली फेंग कैसे चीन का प्रतीक बन गया था। आज के युवा ली फेंग को जानें इसके लिए उसके बारे में अनेक फोटोग्राफ भी किताब में दिए गए हैं जिनमें बताया गया है कि ली फेंग साधारण किसान परिवार से आया था। उसने सेना में ड्राइवर की नौकरी ली। ली फेंग की नयी निर्मित इमेज को चीन प्रशासन ने बगैर किसी स्पष्टीकरण के जारी किया है।
चीन प्रशासन का मानना है कि ली फेंग के नए रूप के जरिए मध्यवर्ग के दिलों पर राज किया जा सकता है। ली फेंग की पहले जो इमेज माओ के जमाने में प्रौपेगैण्डा के लिए इस्तेमाल की गयी थी और आज जिस नयी इमेज का प्रचार किया जा रहा है ये दोनों ही नकली इमेज हैं, निर्मित इमेज हैं। इनका यथार्थ से कोई लेना-देना नहीं है। प्रौपेगैण्डा के क्रम में ऑन लाइन कम्प्यूटर गेम के रूप में '' लर्न फ्रॉम ली फेंग'' नामक कम्प्यूटर गेम जारी किया गया है। इसे नस्दाक ने तैयार किया है। यह एक चीनी साफटवेयर कंपनी है। इस गेम के जरिए बच्चों में राष्ट्रभक्ति,आज्ञाकारिता पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन गेम कम्युनिटी में डेढ़ करोड़ युवा शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि यह गेम चीनी बच्चों को ज्यादा अपील नहीं कर पा रहा है। इसका प्रधान कारण है कि चीनी युवावर्ग में प्रतिक्रियावादी राष्ट्रवाद की अपील सबसे ज्यादा है जब कभी मौका मिलता है तो यह प्रतिक्रियावादी राष्ट्रवाद सड़कों पर निकल आता है। कभी जापान के खिलाफ, कभी फ्रांस के खिलाफ हिंसक प्रदर्शनों में तब्दील हो जाता है। चीनी युवा प्रतिक्रियावादी राष्ट्रवाद के कारण चीनी युवा हमेशा गुस्से से भरे होते हैं वैसे ही जिस तरह विश्वहिन्दू परिषद या संघ परिवार के संगठनों में साम्प्रदायिक राष्ट्रवाद कूट-कूटकर भरा है। प्रतिक्रियावादी राष्ट्रवाद चीनी युवाओं में भरा पड़ा है और मौका पाते ही अपने नस्लवादी चरित्र को व्यक्त कर बैठता है। असल में चीन का समूचा माहौल बौध्दिक अज्ञानता और पिछड़ेपन सेभरा हुआ है जिसके कारण प्रतिक्रियावादी राष्ट्रवाद अभी भी फलफूल रहा है।
4 मार्च 2006 को चीन के राष्ट्रपति हू जिनताओ ने आठ सूत्री नैतिक मंत्र जारी किए हैं। इन्हें खासकर युवाओं को लक्ष्य करके बनाया गया है। हू ने आठ सम्मान और आठ अपमान रेखांकित किए हैं। कहा है '' लोग प्रेम करें,किंतु मातृभूमि को क्षति न पहुँचाएं।'' ,'' विज्ञान को ऊँचा उठाएं, अज्ञानी और अविवेकवान न रहें।'', '' कड़ी मेहनत करें, काम से घृणा न करें और आलसी न बनें।'', '' अनुशासित रहें, अराजक और कानूनहीन बनने की बजाय कानून का पालन करें।'' जन प्रतिनिधि कांग्रेस की एक सेमीनार में राष्ट्रपति ने नैतिक कोड के बारे में भाषण देते हुए कहा कि सही क्या है और गलत क्या है,इसका फैसला करते समय हम सीमाओं का उल्लंघन नहीं करने देंगे। बुराई और भलाई,सही या गलत आदि का फैसला इस बात से होगा कि मातृभूमि के प्रति क्या अपमानजनक है और क्या अनैतिक है। उल्लेखनीय है कि माओ ने जिस नैतिक मानदंड की हिमायत की थी और प्रचार किया था उसका समाजवाद से कोई लेना-देना नहीं था। यही स्थिति हू जिनताओ के नैतिक कोड की भी है। उनके कोड में व्यक्ति की नैतिकता पर जोर है,पहले वाले में समुदाय की नैतिकता पर जोर था,उसे समाजवाद के साथ जोड़ दिया गया था। नया नैतिक कोड व्यक्तिवाद से जुड़ा है।
चीन में आज जिस तरह विकास चरर्मोत्कर्ष पर है वैसी ही अनैतिकता भी चरमोत्कर्ष पर है। अप्रैल 2004 में झु मिंग नामक 26 वर्षीय व्यक्ति को चीन के हेवेई प्रान्त से गिरफतार किया गया। इस व्यक्ति पर आरोप था कि उसने कम से कम 37 औरतों के साथ बलात्कार किया। जिन औरतों के साथ बलात्कार किया उनकी उम्र 71- 93 वर्ष के बीच थी। बूढ़ी औरतों को वह अपना शिकार इसलिए बनाता था क्योंकि उन्हें सहज ही नियंत्रित किया जा सकता है। यह बात उसने स्वयं पुलिस के सामने स्वीकार की। इसी तरह चीन के सबसे चर्चित सीरियल किलर यंग झिनहाई को लोग अभी तक भूले नहीं हैं। इसने 65 लोगों की हत्या की। 23 औरतों के साथ बलात्कार किया। इस तरह के अपराध की खबरें आए दिन चीनी समाचार पत्रों में प्रकाशित होती रहती हैं।
असल चीज यह है कि विगत दो दशकों में जिस तेज गति से चीन का शहरीकरण हुआ है और एक शहर से दूसरे शहर में जाने के नियमों में ढ़ील दी गयी है उसके कारण आबादी का गांवों से शहरों की ओर पलायन बढ़ा है। क्रांति के बाद परंपरागत मूल्यों और विरासत को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। इसी क्रम में हठात् बाजार अर्थव्यवस्था में चीन दाखिल हो गया। बाजार अर्थव्यवस्था में दाखिल होते ही सभी अनैतिक चीजों के लिए बाजार अर्थव्यवस्था को दोष देना शुरू कर दिया। जबकि सच यह है कि बाजार अर्थव्यवस्था के आने के पहले ही नैतिकता का सारा तानाबाना नष्ट किया जा चुका था। सिर्फ सैन्यशक्ति और दमन के बलबूते पर कम्युनिस्ट पार्टी उस पर पर्दा डाले हुए थी।
दूसरी बात है कि बाजार अर्थव्यवस्था में नए किस्म की जीवनशैली, चालढाल, वेशभूषा , नयी शहरी संरचना, नई दफतरी संस्कृति, नई ग्लोबल दुनिया की हवा आदि ने नए किस्म की नैतिकता की जरूरत पैदा की है। नया चीन इस नैतिकता में ढल रहा है। इसे पुराने किस्म की कम्युनिस्ट नैतिकता के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। पुराने जमाने में चीन के लोगों के पास बहुत कम चीजें थीं, जीवनशैली भी तदनुरूप थी। आज असंख्य चीजें हैं और असंख्य समस्याएं भी हैं।
समाज में जितनी चीजें होंगी उतनी ही समस्याएं होंगी। जितनी समस्याएं होंगी उनके उतने ही ज्यादा समाधान या विकल्प भी होंगे। पहले चीन में चीजें कम थीं समस्याएं भी कम थीं। विकल्प एकदम नहीं थे। आज अनेक विकल्प हैं। वस्तुओं से लेकर नैतिकता तक प्रत्येक क्षेत्र में विकल्प ही विकल्प हैं। विकल्पों की मौजूदगी समृध्दि का संकेत है। विकल्पों की कमी अभाव का संकेत है। नैतिकता के क्षेत्र में भी यही हाल है। जीवनशैली के वैविध्य का आना ज्यादा स्वतंत्रता का आना है।
आज चीनी लोगों का जोर मित्र बनाने, परिवारीजनों के लिए संपत्तिा जोड़ने और अपनी अभिरूचियों को संतुष्ट करने पर है। आज चीनी ज्यादा पढ़ रहे हैं, ज्यादा धर्मादा कार्यो में ,परोपकार के कार्यों में खर्च कर रहे हैं। नए युवाओं को पहले वाले मूल्य नहीं मिले। उनके पास मूल्यों की कोई विरासत नहीं है। आज वे नये सिरे से मूल्यों को निर्मित कर रहे हैं। जाहिर है यह काम बेहद जटिल है।
पहले माओ की विचारधारा आधिकारिक विचारधारा थी आज भौतिकवाद आधिकारिक विचारधारा है। आज भौतिक वस्तुओं के प्रेम और उन्हें पाने की लालसा ने मेहनतकश चीन को भौतिक संपदाओं का धनी देश बना दिया है। चीन में विगत दो दशकों में व्यापक शहरीकरण हुआ है वैसा संसार में दुर्लभ है। शहरीकरण की अपनी दिक्कतें भी हैं। चीन में अभी जो भेदभाव ,उत्पीड़न और हिंसा नजर आ रही है इसमें नई बाजार अर्थव्यवस्था की कम और पुरानी व्यवस्था की ज्यादा भूमिका है। ये चीजें नए समाज को विरासत में मिली हैं। विरासत की बीमारियां जल्दी पीछा नहीं छोड़तीं ।
साम्यवाद से बाजार अर्थव्यवस्था में दाखिल होते ही अतिवादी नजरिया घटने की बजाय बढ़ा है। चीनी नागरिक पहले भी अतिवाद में जीते थे। कोई भी चीज अतिवादी रूप में नजर आती है। यह अतिवाद बाजार अर्थ व्यवस्था के आने साथ और भी बढ़ा है। इसने नवनिर्माण,उपभोग, उत्पादन और जीवनशैली को खासकर निशाना बनाया हुआ है। इसका प्रतिबिम्बन राजनीति में भी नजर आ रहा है।
बाजार अर्थव्यवस्था की ओर चीन का प्रयाण धीमी गति से न होकर तीव्रतम गति से हो रहा है। चीनी मनोदशा का प्रमुख तत्व है जनसमूह की उन्मादी मानसिकता । चीन में कोई भी प्रतिक्रिया मासरिएक्शन अथवा मासप्रोटेस्ट के रूप में ही नजर आती है। इसने एक तरह से भीड़ की मानसिकता ग्रहण कर ली है। इस मानसिकता का निर्माण सांस्कृतिक क्रांति के दौर में हुआ था। चीनी जनता को समूहवादी उन्माद में सक्रिय करने और इस्तेमाल करने के प्रयोग सांस्कृतिक क्रांति के दौर में सबसे ज्यादा किएगए , समूहवादी उन्मादी मानसिकता के एक्शन हिंसक होते हैं। इनकर इन दिनों यदाकदा प्रतिक्रियावादी राष्ट्रोन्माद में अभिव्यक्ति नजर आती है।
सांस्कृतिक क्रांति के दौरान माओ ने चार पुरानी चीजों के खिलाफ जंग का एलान किया था ये थीं-पुराने विचार, पुरानी संस्कृति,पुराने रीतिरिवाज और पुरानी आदतें या संस्कार। इसे 'चार पुरानों ' के खिलाफ जंग के नाम पर समाज में व्यापक हिंसाचार हुआ। रेडगार्ड इसके वाहक बने। रेडगार्ड का सामाजिक स्रोत मजदूर,गरीब और निम्नमध्यवर्गीय किसान, क्रांतिकारी कैडर, क्रांतिकारी सैनिक और क्रांतिकारी शहीदों के आश्रित थे। रेडगार्ड के हिंसाचार में लाखों चीनी नागरिक मारे गए।
हिंसाचार,उत्पीड़न और अपमान का तूफान पैदा किया था सांस्कृतिक क्रांति ने। सांस्कृतिक क्रांति में सबसे बड़े शत्रु वे थे जो पूंजीवादी मार्ग का अनुसरण कर रहे थे। सांस्कृतिक क्रांति के दौरान 90 हजार लोग मारे गए यह बात तो स्वयं चीन सरकार मानती है। जबकि सच यह है तकरीबन दो करोड़ चीनी नागरिक सांस्कृतिक क्रांति के दौरान मारे गए। सांस्कृतिक क्रांति को कम्युनिस्ट पार्टी का आंतरिक कलह भी कहते हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के विचारधारात्मक आंतरिक कलह को सड़कों पर हल किया गया।
कम से कम मौजूदा नयी सत्ताा अपने आंतरिक विचारधारात्मक विवादों में चीन की जनता को शामिल नहीं कर रही है और विचारधारात्मक विवादों के समाधान और विमर्श को पार्टी मंचों तक सीमित कर दिया गया है। यह बड़ा बुनियादी परिवर्तन है। पार्टी के विवाद अब जनता के विवाद नहीं हैं। पार्टी के आंतरिक विवादों को सड़कों पर हल करने का आखिरी प्रयास तिएनमैन स्क्वायर की घटना थी। नयी सत्ताा को यह श्रेय दिया जाना चाहिए कि उसने पार्टी की आंतरिक विचारधारात्मक जंग के साथ चीनी जनता को नत्थी कर देने की मानसिकता को खत्म किया है।
अब चीनी जनता की मानसिकता और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की मानसिकता में बड़ा अंतर साफ दिखाई देता है। पहले चीन के कम्युनिस्ट जो सोचते थे जनता को भी वही सोचने के लिए मजबूर किया जाता था,भिन्न चीज सोचने वालों को दण्डित किया जाता था। आज बहुत बड़ा चीनी समाज भिन्न नजरिए से सोच रहा है और भिन्न नजरिए से चीन में जीवन जी रहा है। संभवत: यह पहला बड़ा अलगाव है जनता और कम्युनिस्ट पार्टी के बीच में । यह स्वस्थ लक्षण है।
इस अलगाव का ही परिणाम है कि आम जीवन में प्रत्येक क्षेत्र में वैविध्य का प्रवेश हुआ है। पहले एक रसानंद था। अब बहुरसानंद है। पहले कम्युनिस्ट पार्टी के अलावा किसी को भी समाज में प्रभावशाली भूमिका अदा करने का हक नहीं था, माओ अथवा मार्क्‍सवादी विचारों के अलावा अन्य किसी भी विचारधारा अथवा चेतनारूपों और संस्कृतिरूपों में सोचने अथवा विचरण करने का मौका नहीं मिला था। आज स्थिति यह नहीं है आज चीनी समाज में कम्युनिस्टों के अलावा भी प्रभावशाली तबका पैदा हो गया है। जिसकी समाज में साख है और अपनी निजी पहचान है। इसके पास संपत्तिा है और निजी अधिकार भी हैं।
देंग के मिशन के लागू किए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ने 'अन्य' की सत्ता को स्वीकार किया है और उसे सामाजिक स्पेस दिया है। आज चीन में व्यक्तिगत जीवन में कम्युनिस्ट पार्टी का हस्तक्षेप घटा है। पहले लोग कम्युनिस्ट पार्टी के रहमोकरम पर जिंदा थे आज अपनी कीमत पर जिंदा हैं। पहले वाला समाज पराश्रित समाज था, मौजदा समाज व्यक्ति की आत्मनिर्भरता पर जोर देता है। व्यक्ति की आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर अनुकूल माहौल बनाने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी सक्रिय है। इस समूची प्रक्रिया में सबसे बड़ी उपलब्धि यह हुई है कि कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी समाज जिस तरह गूंथ हुए थे उन्हें तोड़ा गया है और इन दोनों की स्वायत्ताता पर जोर दिया जा रहा है और इस काम में काफी हद तक सफलता भी मिली है। इस क्रम में नए किस्म की नैतिकता और नए किस्म के मूल्यों का प्रचार-प्रसार हुआ है।
नए पर जोर देने के क्रम में कम्युनिस्ट पार्टी ने सचेत रूप से पुराने मूल्यों,मान्यताओं और अध्यात्मिकता और धर्म के विकास पर भी जोर दिया है। फेंग सुई और फिलांगुआन का फिनोमिना उसी की अभिव्यक्ति हैं। चीन का परंपरागत धर्म, दर्शन और अंधविश्वास वाला ज्योतिषशास्त्र सामाजिक सामंजस्य का संदेश देता है और आमलोगों में जीवन जीने की तमन्ना पैदा करता है। चीनी के प्राचीन विचार,धर्म और दर्शन अहिंसक रहे हैं। परंपरा को नए सिरे से अर्जित करने के प्रयासों में सरकार की सक्रिय हिस्सेदारी ने स्थितियों को सामान्य बनाने में बड़ी भूमिका अदा की है।
आर्थिक सुधारों को लागू करने पहले एक ही किस्म की नैतिकता, एक ही किस्म के मूल्य और एक ही किस्म की वेशभूषा आदि सब कुछ एक ही किस्म का था। एकत्व पर जोर था। एकत्व ने चीनी समाज के वैविध्य को अभिव्यक्ति का अवसर ही नहीं दिया। आर्थिक सुधारों का पूरा जोर सांस्कृतिक एकत्वभाव को नष्ट करने पर है। जबकि राजनीतिक एकत्व को बनाए रखना चाहते हैं। राजनीतिक एकत्व की प्रतीक है कम्युनिस्ट पार्टी। सांस्कृतिक एकत्व की बजाय सांस्कृतिक वैविध्य और बहुलतावाद को सामाजिक-आर्थिक विकास का आधार बनाया गया है।
अब एक नहीं अनेक किस्म की नैतिकता, अनेक किस्म के मूल्य, अनेक किस्म के कोड आदि को मान्यता दी गयी है। राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के खिलाफ कुछ भी करने की अनुमति नहीं है। मातृभूमि को सम्मान और प्यार देना प्रत्येक चीनी नागरिक कार् कत्ताव्य है। ऐसा कोई भी मूल्य,नैतिकता अथवा कोड मान्य नहीं है जो मातृभूमि को चुनौती दे। इस प्रक्रिया में देशभक्ति और कम्युनिस्ट भक्ति में अलगाव पैदा किया गया है।
पहले देशभक्ति का अर्थ था कम्युनिस्ट भक्ति। आज किंतु ऐसा नहीं है। जो लोग कम्युनिस्ट नहीं हैं वे भी चीन में सम्मान के साथ रह रहे हैं और उनको व्यापार से लेकर उद्योग धंधों तक में सक्रिय योगदान करते देखा जा सकता है। जो लोग कम्युनिस्ट मान्याताओं में विश्वास नहीं करते उन्हें पूरा हक है कि वे अपने भावों और विचारों का प्रचार करें और इसी स्प्रिट में फैशन और जीवनशैली के वैविध्यमय संसार को व्यक्त करने वाली चीनी पत्रिकाओं की बाढ़ आ गयी है।
आज चीन में देशभक्ति ,व्यक्तिगत विचार और जीवनशैली के वैविध्य के बीच में नए किस्म की विचारधारात्मक अन्तर्क्रियाएं चल रही हैं जिनसे मिश्रित समाज पैदा हो रहा है। ऐसा मनुष्य पैदा हो रहा है जो कहीं से भी कम्युनिस्ट नहीं है। पूरी तरह अराजनीतिक है। पहले यह संभव नहीं था। आज चीनी समाज में कम्युनिस्ट ही नहीं गैर कम्युनिस्ट भी प्रभावशाली हैं। कम्युनिस्टों के पास संपदा है तो गैर कम्युनिस्टों के पास भी संपदा है।
कहने का तात्पर्य यह है 'अन्य' की समाज में मौजूदगी है, उसकी अपनी स्वतंत्र पहचान बन रही है, 'अन्य' अपना स्वतंत्र गैर कम्युनिस्ट स्पेस बना रहे हैं। यह विगत तीस सालों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। तीस साल पहले तक कम्युनिस्ट पार्टी 'अन्य' को स्वीकारने को तैयार नहीं थी। विगत तीस सालों में 'मैं' और 'तुम' ,'हम' और 'तुम' का भेद पैदा हुआ है। यह सामाजिक विकास का स्वस्थ लक्षण है। पहले सभी को सत्ताा के बल पर ''हम'' में विलीन कर दिया गया था। पहले अभेद था अब भेद हैं। नैतिक मूल्यों को सापेक्षता के आधार पर देखा जा रहा है। सापेक्षता में भी वैविध्य को केन्द्र में रखा गया है। आज अभेद की बजाय विविधता पर जोर है। पहले कम्युनिस्ट पार्टी , देश और समाज में भेद करना असंभव था। सब बुछ कम्युनिस्ट पार्टी में समाहित था। आज किंतु सब कुछ कम्युनिस्ट पार्टी में समाहित नहीं है बल्कि कम्युनिस्ट पार्टी के बाहर देश,नागरिक अपनी स्वायत्ताता बनाने में लगे हैं। देश की जनता की कम्युनिस्ट पार्टी से स्वायत्तता बनी है। कम्युनिस्ट पार्टी के नियंत्रण में ढील आयी है।
चीन में एकता और अखंडता पर जोर है और जो एकता और अखंडता को माने उसे किसी भी किस्म के नए प्रयोगों की अनुमति है। फैशन परेड से लेकर मैकाडोनॉल्ड रेस्टोरैंट में खाने तक, बीएमडब्ल्यू कार खरीदने से लेकर बड़े-बड़े बंगले खरीदने तक, कम्युनिस्ट विचारधारा का प्रचार करने से लेकर गैर कम्युनिस्ट विचारधारा के प्रचार, यहां तक कि धार्मिक प्रचार करने तक की आजादी है। यानी चीन में देशभक्त होते हुए आप कुछ भी कर सकते हैं। देश की एकता को स्वीकार करते हुए किसी भी हद तक अपना विकास कर सकते हैं। देश के प्रति बगावत किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। आज कम्युनिस्ट पार्टी से देशभक्ति बड़ी चीज हो गयी है। पहले ऐसा नहीं था।
देशभक्ति और कम्युनिस्ट पार्टी का स्वायत्त संसार धीरे-धीरे बन रहा है। क्रमश: गैर कम्युनिस्ट संरचनाएं बन रही हैं। गैर कम्युनिस्ट संरचनाओं का संसार विचारधारा से लेकर सामाजिक-आर्थिक संरचनाओं के वैविध्य तक फैला हुआ है। एक ही वाक्य में कहें तो विगत तीस सालों में चीन में 'विविधता' और 'अन्य' की सत्ता प्रतिष्ठित हुई है। यह सिलसिला तेज गति से चल रहा है। यह सिलसिला अभी जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी प्रवेश करेगा। समूचे चीन में बायनरी अपोजीशन की संरचनाएं पैदा हो गयी हैं। पहले ये गायब थीं। बायनरी अपोजीशन सामाजिक शक्ति के पुख्ता होने का लक्षण है। इस समूची प्रक्रिया को गौर से देखें तो पाएंगे कि चीन अब साम्यवादी नजरिए और उसके पुराने उपकरणों से समझ में नहीं आ सकता।
यह सच है कि चीन में कम्युनिस्ट पार्टी एकमात्र शक्तिशाली राजनीतिक दल है। इसका जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में वर्चस्व है। कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य वीआईपी माना जाता है। उसकी समाज में तूती बोलती है। लेकिन इस स्थिति में परिवर्तन आ रहा है। यथार्थ यह है कि कम्युनिस्ट पार्टी के तकरीबन साढ़े सात करोड़ सदस्य हैं।( 73.4 मिलियन सदस्य) इनमें 10.8 प्रतिशत मजदूरवर्ग के सदस्य हैं, 23.1 मिलियन यानी 31 फीसद किसान,मछुआरे आदि। 21.3 मिलियन सदस्य अर्थात् 29 फीसद सदस्य कैडर,प्रबंधकीय स्टाफ, और तकनीकी विशेषज्ञ हैं। पार्टी सदस्यों में 1.6 अर्थात् 2.2 फीसद सैनिक आौ सशस्त्रबलों में हैं।1.95 मिलियन यानी 2.6 फीसद छात्र,13.77 मिलियन अर्थात् 18.8 फीसद रिटायर्ड ,3.64मिलियन यानी पांच प्रतिशत अन्य लोग सदस्य हैं। इस बार की सत्रहवीं कांग्रेस में 134,000 लोगों ने पार्टी सदस्यता के लिए आवेदन किया था जिनमें से मात्र 64 हजार को पार्टी सदस्यता प्रदान की गई है।
चीन में नया सामाजिक ढ़ांचा उभरकर आया है जिसमें निजी व्यापारी,तकनीकीविद,प्रबंधन में लगे लोग,देशी और विदेशी कंपनियां, आत्मनिर्भर ग्रुप,तात्कालिक नौकरीपेशा वाले लोगों का बहुत बड़ा सामाजिक ग्रुप उभरकर आया है जिसे कम्युनिस्ट पार्टी ने स्वीकार किया है। ऐसे पेशेवर लोगों की संख्या पांच करोड़ है। ये लोग तकरीबन 1.3 ट्रिलियन (अमेरिकी डॉलर) की संपत्ति को नियंत्रित करते हैं।
देश की अर्थव्यवस्था में निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों पर जोर है। खासकर निजी क्षेत्र के विकास पर ध्यान ज्यादा दिया जा रहा है। सन् 2006 में चीन में 9.94 मिलियन प्राइवेट व्यापार थे। इनमें कुल 7.5 ट्रिलियन युआन का निवेश हुआ। देश में सात करोड़ तीस लाख कम्युनिस्ट पार्टी सदस्य हैं। इनमें से तीस लाख सदस्य निजी क्षेत्रों की कंपनियों में काम करते हैं। सन् 2006 में कम्युनिस्ट पार्टी में 1500 क्षेत्र के व्यापारियों ने कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता प्राप्त की। जिन नए सदस्यों को सत्रहवीं कांग्रेस ने सदस्यता प्रदान की उनमें 10,773 सदस्य इस नए सामाजिक क्षेत्र से आते हैं। चीन में इस समय दस करोड़ लोग धर्म के मानने वाले हैं। इनमें विभिन्न धर्मों के लोग हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के अंदर लोकतंत्र के दबाव का आलम यह है कि राष्ट्रपति हू जिनताओ ने सत्रहवीं पार्टी कांग्रेस में जो भाषण दिया उसमें विभिन्न संदर्भों में साठ बार लोकतंत्र पदबंध का इस्तेमाल किया। लोकतंत्र के पदबंध का इतना जिक्र पहले कभी किसी कम्युनिस्ट नेता ने नहीं किया। ये सारे संकेत बताते हैं कि चीन में उदार वातावरण बन रहा है। बहुलतावादी सांस्कृतिक वातावरण बन गया है। मासकल्चर का तूफान आया हुआ है। जरूरत है राजनीतिक लोकतंत्र की और वह जल्दी ही आएगा।

टिकरी बॉर्डर

https://www.facebook.com/share/p/1GmvUycthS/

शुक्रवार, 29 मई 2026

राम गोबिंद हुड्डा

राम गोबिंद हुड्डा

★रामगोविंद हुड्डा एक जागरूक और जिन्दादिल इन्सान हैं कि शतक तक पहुंचने के दशक में श्रीमती वेदकौर के साथ अपने विवाह की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। शतशः बधाई! आप दोनों स्वस्थ रहें; परिवार में खुशियाँ बनी रहें और आन्दोलनों का हौसला यू़ं ही बढ़ाते रहें। कुछ माह पूर्व उनका परिचय दिया था। उसे इस मौके पर साझा करना चाहता हूँ।
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

उम्र नब्बे पार - जागरूकता अपार : रामगोविंद हुड्डा*

रोहतक जिले के गांव जिन्दरान निवासी रामगोविंद हुड्डा इक्यानवें वर्ष पूरे कर चुके हैं। उम्र के हिसाब से थोड़ा ऊँचा सुनने लगा है लेकिन देश दुनिया की तरोताज़ा जानकारियां, राजनीतिक दलों की गतिविधियों से उनके वर्ग चरित्र का चित्रण और जन आन्दोलनों के साथ अटूट रिश्ता तथा जीत पर अकाट्य विश्वास उनके व्यक्तित्व की खासियतें हैं। मैं जवान ही था जब उनसे पहली बार मिला। सन् 1978 के आखिर या 1979 के प्रारंभ की बात है। वे हमारे गांव में मार्क्सवाद पर कक्षा लेने के लिए आए थे। इस नाते से उनका अनुयायी रहा हूँ। आप हैरान होंगे कि साधारण औपचारिक शिक्षा - दसवीं और आईटीआई में इलैक्ट्रशियन के डिप्लोमा तक पढ़ा व्यक्ति इतनी जानकारियां रखता है और उन्हें सहज ढंग से दूसरों को समझा सकता है। आन्दोलन के नये कार्यकर्ता उन्हें नहीं जानते, इसलिए बता दूं कि वे दस मिनट की मुलाकात में अहसास करवा सकते हैं कि उनके पास बहुत कुछ है।

आज उनसे बातचीत का सिलसिला छिड़ गया तो उन्होंने बेलाग लहजे में कुछ पुरानी बातें साझा की। उन पर आने से पहले उनके विषय में निजी जानकारियां साझा कर लें। स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार उनका जन्म 10.07.1937 को श्री फूलसिंह और श्रीमती छोटो देवी के घर रोहतक जिले गांव जिन्दरान में हुआ। माँ के हवाले से उन्होंने बताया कि वे बानवें वर्ष में चल रहे हैं। दो भाई और पाँच बहनों में वे सबसे बड़े हैं। उन्होंने रोहतक के गंभीर हाई स्कूल से दसवीं करके आईटीआई से दो वर्षीय इलैक्ट्रशियन डिप्लोमा किया। वे 13.05.1965 को बिजली बोर्ड में ए.एल.एम. नियुक्त हो गए और 31.07.1995 को जे.ई. पद से सेवानिवृत्त हुए।

उनके यूनियन में सक्रिय होने का कारण भी राजनीतिक जागरूकता ही माना जा सकता है। वर्षों तक हरियाणा में सीपीएम के राज्य सचिव रहे कामरेड रघुवीर सिंह हुड्डा से उनकी दोस्ती हो गई। वे असाधारण प्रतिभा के धनी थे और बहुत प्रखर व तर्कशील वक्ता थे। उनके सानिध्य में कक्षाएं लगाते हुए और स्वाध्याय करते हुए वे जागरूक बनते गए। दादरी में नियुक्ति रहते हुए वे ऐसी कक्षाएं संगठित करवाते। शुरुआत में वे एसयूसीआई के संपर्क में भी आए थे। धीरे-धीरे उनकी राजनीतिक समझ बनती गई। घटनाक्रम को राजनीतिक निहितार्थों के अनुसार समझने लगे। वे 10 जनवरी 1968 व 8-9 फरवरी 1968 की हड़तालों में भी शामिल हुए थे। सन् 1973-74 के आन्दोलन तक आते-आते बहुत प्रबुद्ध हो चुके थे। 

उन दिनों बिजली की यूनियन में काकड़ौली निवासी प्यारेलाल, साईंदास कपूर और नफेसिंह दांगी बड़े नेता थे। रामगोविंद की ड्यूटी मानसरोवर पार्क स्थित सेंटर पर थी। वे यूनिट सचिव थे और सोहना निवासी साईंदास (ये साईंदास कपूर से अलग व्यक्ति हैं) अध्यक्ष थे। बंसीलाल मुख्यमंत्री थे। वे किसी भी तरह के आन्दोलनों के खिलाफ थे। बिजली से पहले कॉलेज टीचर्स 1972 में और स्कूल अध्यापक फरवरी-मार्च 1973 में सफल हड़तालें कर चुके थे। उसके पंद्रह दिन बाद ही बिजली की हड़ताल होने से बंसीलाल का पारा सातवें आसमान पर था। राज्य भर में पुलिस दमन के साथ-साथ किसानों को भड़काकर आन्दोलन को तोड़ने की मुहिम शुरू कर चुके थे। उस सूरत में हरियाणा में रहकर आन्दोलन जारी रखना आसान नहीं था। छापेमारी करके यूनियन नेताओं की गिरफ्तारी शुरू कर दी गई थी। रामगोविंद में हालात को भांपकर अगला कदम उठाने की अनोखी क्षमता रही है। उन्होंने अपने साथियों से भूमिगत होकर काम करने को कहा। एकाध दुस्साहसी और अनाड़ी कार्यकर्ता को लगा कि वे ख्वामखाह डरा रहे हैं। जिन्होंने रात का ठिकाना नहीं बदला और धरे गए।

 रामगोविंद ने अपने अध्यक्ष साईंदास को परिवार को सोहना छोड़कर दिल्ली आने के कह दिया। खुद अगले दिन दिल्ली पहुंचे। वहाँ ट्रेड यूनियन नेताओं की मदद के साथ तालमेल से बीमा कर्मचारी हड़ताली कैम्प में खाने-पीने की व्यवस्था संभाल रहे थे। वहाँ उन्हें प्यारेलाल, साईंदास कपूर और अन्य राज्य नेता मिले। दिल्ली के ठिकानों पर भी हरियाणा पुलिस छापे मारकर नेताओं को गिरफ्तार कर रही थी। तब रामगोविंद ने अपने स्कूल समय के एक मित्र, जो दिल्ली पुलिस में थे, की मदद से उसकी मौसी (जो सीपीआई की सदस्य थी) के घर पर रूकने की व्यवस्था करवाई। वे यूनियन में भले ही यूनिट स्तर के पदाधिकारी तक ही रहे, लेकिन राजनीतिक सूझबूझ और सम्पर्कों की वजह से जमीनी स्तर के प्रबंध करवाने में माहिर थे। इस बीच दो महत्वपूर्ण घटनाएं हुई।

 रामलीला मैदान इलाके कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया कि हरियाणा के कर्मचारियों की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। दूसरे नफेसिंह दांगी अपने परिवार के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के जरिए रास्ता निकालने की बात कहकर चला गया और उसने चौधरी सुलतान सिंह और रणबीर सिंह के जरिए हड़ताल वापस लेने का बयान लगवा दिया। नेतृत्व ने इसकी सहमति नहीं दी तो सरकार ने बलपूर्वक रात को रामलीला मैदान खाली कराने की योजना बना ली।

इस बीच माकपा सांसद ज्योर्तिमय वसु और कुछ अन्य ने मिलकर संसद में मामला उठाया। कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत ने कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं को समझाया कि हड़ताल वापस नहीं हुई तो सरकार को कर्मचारियों ही नहीं, किसानों के विरोध का सामना करना पड़ सकता था। इस घटनाक्रम के पीछे रामगोविंद के प्रयास शामिल थे जो वे कामरेड रघुवीर सिंह हुड्डा के मार्फत कामरेड सुरजीत के जरिए कर रहे थे। दिनांक 21 अप्रैल1973 को संदेश मिला कि बाइस को सुबह छह बजे बिजली बोर्ड के चेयरमैन पी.एन.साहनी यूनियन से दिल्ली में बात करेंगे।

 सुरजीत ने हमारे साथियों को समझा दिया था कि वे बिना घबराहट के बात करें। रास्ता निकल जाएगा। वर्कचार्ज कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा का मुद्दा बड़ा था। सरकार की ओर से दो पेज की चिट्ठी निकल गई, लेकिन कर्मचारी नेता एकमत नहीं हो पाए। प्यारेलाल और कपूर में भी मतभेद पैदा हो गए। यूनियन ने पाँच सदस्यों की एडहॉक कमेटी बना दी जिसमें रामगोविंद भी शामिल थे। इसके बाद कर्मचारी तालमेल कमेटी बनी, लेकिन रोडवेज के भीमसिंह द्वारा भीतरघात के चलते वह प्रयोग असफल रहा। 

आपातकाल का दौर आया। उसके बाद यूनियनों में बिखराव की स्थिति बन गई। प्यारेलाल, कपूर, धारासिंह आदि अब एक पाले में रहे। प्रेमसागर शर्मा, जयपाल और बनवारीलाल आदि दूसरे में। अन्ततः सन् 1981 यूनियन टूट गई। रामगोविंद नये उभरते गुट के साथ रहे। प्रेमसागर शर्मा, जयपाल, बनवारीलाल और अमरनाथ बाऊ जी आदि इनके पक्ष के प्रमुख नेता रहे। हालांकि जयपाल जल्दी छोड़ गए।

इसी अरसे में वामपंथी विचारधारा के साथ और अधिक गहराई से जुड़ गए थे। रामगोविंद को जमीनी स्तर पर काम करना अधिक पसंद है। बिजली की नयी यूनियन धीरे-धीरे वैचारिक दृष्टि से मजबूत होने लगी तो इसका जनाधार भी बढ़ता गया। सन् 1986-87 में सर्वकर्मचारी संघ बन गया तो बिजली कर्मचारियों पर बड़ी जिम्मेदारी आ गई। रामगोविंद इस अरसे में लगातार सक्रिय रहे। यद्यपि उन्होंने बड़े पदों पर हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया लेकिन काम में गतिशील बने रहे। 

वे सन् 1995 से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उसके बाद भी जनवादी आन्दोलन में, सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हैं। वर्षों तक सैक्टर 4 एक्सटेंशन में रेजिडेंट वैल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे। प्रगतिशील मूल्यों से लगाव इतना अधिक है कि सैक्टर में हर आन्दोलन के लिए धनसंग्रह करवाते रहे हैं। यदि पार्टी या किसी जनसंगठन के लोग मिलने चले जाते हैं तो उन्हें बिना मांगे आर्थिक सहयोग अवश्य देते हैं।  उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी सहित पूरा परिवार उनके निर्णयों का सम्मान करता है। चारों बच्चे विवाहित हैं। परिवार दो पोते और एक पोती के अलावा तीन दोहते और एक दोहती है। दोहती जेएनयू में एस एफ आई में सक्रिय है।